सपनो के बारे में कुछ हटके ,रोचक तथ्य | Interesting Facts about Dreams In Hindi

 

क्या सच में सपने इतने रहस्यमय होते हैं ?


हम हर रोज जब सोते है तब कभी न कभी ,कोई न कोई सपना तो जरूर देखते है | वह सपने कभी हंसाते तो कभी डराते है| तो आइये आज आपको हम कुछ ऐसे ही सपनो के रहस्य के बारे में बतायेगे जो सच में थोड़े से हटके है| सपनो के बारे में कुछ हटके ,रोचक तथ्य ..

 

कुछ लोगों के सपनो में रंग नहीं होते हैं

 

सपनो के बारे में कुछ हटके ,रोचक तथ्य | Interesting Facts about Dreams
रिसर्च के दौरान पता चला है कि कुछ लोगों के सपनों में कोई रंग ही नहीं होता यानि की वो रंग- बिरंगे सपनों  नहीं बल्कि ब्लैक इन वाइट सपने देखते है हालांकि ऐसे लोगों की संख्‍या केवल 12 फीसदी है।

 

सपने में पढ़ना और समय को देख पाना संभव नहीं ।

 

सपनो के बारे में कुछ हटके ,रोचक तथ्य | Interesting Facts about Dreams

 

जब आप सपने में होते है तो अधिकतर लोग कुछ भी पढ़ नहीं सकते। है न कुछ अजीब तो क्या कभी सपने  में आपने ऐसा महसूस किया है, की आपने कभी सपने में कुछ पढा हो और यही नहीं आप अगर सपने में हो तो आपको घडी की सुईया भी साफ दिखाई नहीं देती और आप समय को भी देख पाने में असमर्थ होते है जबकि पता होता है की आप सपने देख रहे है ।और यह स्थिति आपको सपनो में असहज बना देती है

 

सपनो से भविष्य की घटनाओं का पूर्वाभास।

Interesting-Facts-about-Dreams, Are-Dreams-really-so-Mysterious

 

बहुत से लोगो को सपनो से ही में भविष्य की घटनाओं का पूर्वाभास हो जाता हैं। और जैसा सपने में देखा है ठीक वैसा ही भविष्य में घटित भी हुआ है । कुछ लोगों ने अपनी मृत्यु की तारीख भी अपने सपने के आधार पर तय कर दी थी । अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने सपने में ही अपनी हत्या देख ली थी। और  उन्हें सपने में ही पता चला गया था कि उनकी हत्या होने वाली है।

क्या अंधे लोगो को भी दिखता है सपना ?

Interesting-Facts-about-Dreams, Are-Dreams-really-so-Mysterious

 

जो लोग जन्म से अंधे होते हैं वह सपने तो देख सकते हैं। वह अपने सपनों में आवाजों को सुन सकते है सुगंध या दुर्गंध मसहूस कर सकते है।लेकिन उनके सपनों में  कोई चित्र या दृश्य नहीं होता है। उनके सपनों में शरीर की अन्य इन्द्रियां तो सक्रिय रहती हैं परन्तु जैसे वो अपने जीवन में कोई जीव या वस्तु को नहीं देख सकते वैसी ही सपने में भी वो देख पाने में असमर्थ होते है ।जो लोग किसी घटना के कारन अपनी आँखों की रौशनी खो देते है यानि जो जन्म से अंधे नहीं होते हैं वह लोग आम लोगों की तरह सपने देखते हैं।

 

पारलौकिक शक्ति का अनुभव होना ।  

 

Interesting-Facts-about-Dreams, Are-Dreams-really-so-Mysterious

मध्यरात्रि को आदमी निद्रा से जागने पर उसे ऐसा महसूस होता है की मानो उसको किसी डरावनी शक्ति ने पकड़ रखा हो और वो उसपे हमला करने वाली हो और वह हिल पाने या भागने में असमर्थ होता है यह अत्यंत असहायपूर्ण संवेदना होती है और इसका अनुभव करने वाला व्यक्ति अत्यधिक भय से कांप उठता है । 

कुछ घटनाओं में, लोगों को दबाव अथवा दम घुटने जैसा प्रतीत होता है । इसके साथ श्वास लेने में बाधा भी आती हैं । इसे निद्रा पक्षाघात (स्लीप पैरालिसिस) कहते है प्रौढ युवाओं में से लगभग 30% लोग जीवन में एक बार निद्रा पक्षाघात (स्लीप पैरालिसिस) का अनुभव करते हैं । हालांकि इसकी अवधि ज्यादा समय की नहीं होती है।

 

क्या अनजान लोग सपनों में दिखाई देते है ? 

Interesting-Facts-about-Dreams, Are-Dreams-really-so-Mysterious

 

इंसान सपनों में उन्हीं लोगो को या चेहरों को देखता है जिनको वह पहले भी देख चुका हो।कई लोगो का दावा है की उन्होंने सपनो में ऐसे लोग देखे है जो पहेले कभी नहीं देखे लेकिन यह बात बिलकुल गलत है क्यूंकि हमारा दिमाग अपने आप नए चित्र नहीं बना सकता है. जो भी सपने हम देखते है इसको हमने पहले कभी टीवी में या फिर हकीकत में कही न कही देखा होता है. इसलिए आपके सपने में वही लोग दिखेंगे जिनको आपने कभी न कभी देखा होगा।कभी अनजान लोग सपनों में नहीं आते हैं।

 

क्या पालतू जानवर भी देखते हैं सपने ?

 

Interesting-Facts-about-Dreams, Are-Dreams-really-so-Mysterious

 

हो सकता है की  कि यह बात आपको थोड़ा हटके लगे लेकिन यह पता चला है कि इंसान के साथ रहने वाले पालतू जानवर भी सपने देखते हैं।
अगर आप कभी किसी कुत्ते या बिल्ली को सोते देख आप पाएंगे क‍ि वे कभी- कभी नींद में आवाजे निकालते हैं या अपने पंजे जमीन से खुरचते हैं। यह सब वो अपने सपनो के वजह से कर रहे होते है ।

 

सपनो के बारे में कुछ हटके ।

 

Interesting-Facts-about-Dreams, Are-Dreams-really-so-Mysterious

 

  • अक्सर आपने देखा होगा कि बच्चे सपने देखते वक्त हंसते, रोते या कुछ तो भी बड़बड़ाते रहते हैं।
  • कभी कभी सपने के मध्य में ही उठकर असली जिंदगी में चलना शुरू कर देते हैं।
  • जिसका IQ जितना तेज होगा उसे उतने ही ज्यादा सपने आएगे | 
  • सिलाई मशीन यह भी एक सपने की वजह से संभव हो पाया है | 
  •  90 % सपने हम जागने के बाद भूल जाते है | 
  • जब भी कोई इन्सान खराटे मारकर सो रहा होता है इस समय वो इन्सान सपने नहीं देखता होता है | 
  •  ज्यादातर सपने नकारत्मक ही होता है. इन सपनो में भय, क्रोध, चिंता और उदासी ही देखने को मिलती है |   
  •  हर व्यक्ति रोजाना ओसतन चार सपने  देखता है |
  • एक औसतन इन्सान रात में 4 सपने और एक साल में 1,460 सपने देखता है|
  • आप को कभी भी यह याद नही रहेगा कि आपने सपना देखना कहाँ से शुरू किया था|
  • सपनों में पुरुष महिलाओं को लेकर कुछ ज़्यादा ही आक्रामक हो जाते हैं |
  • हमारा दिमाग सोते वक़्त और ज़्यादा सक्रिय हो जाता है |

 

आपको कैसा लगा :-

आपने इस पोस्ट (सपनो के बारे में कुछ हटके ,रोचक तथ्य | Interesting Facts about Dreams In Hindi ) में सपनो की अद्भुत दुनिया के बारे में आपको कैसा लगा और क्या आपके सपनो में भी ऐसा होता है अपनी राय  नीचे दिए गए कमैंट्स बॉक्स में व्यक्त कीजिये |

यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे आप अपने फेसबुक ,  और अन्य सोशल साइट्स पर इसे शेयर करिये। 

 

यह भी पढ़ें:- 

समय के हिसाब से देखे गए सपनो का फल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ