जानिए सपने में उल्लू और कौआ के दिखने का क्या है मतलब और इसका असर ?

sapne-me-ullu-aur-kauwa-dekhne-se-kya-hota-matalab-aur-isaka-asar-dream-crow-owl

सपना हर कोई देखता है यह एक ऐसी दुनिया है जहाँ सपनो के पंख सभी को लगते है कुछ सपने खुली आँखों से देखे जाते और कुछ सपने नींद में। लेकिन हर सपनो का कुछ मतलब होता है तो आज आइये जानिए सपने में उल्लू और कौआ के दिखने का क्या है मतलब और इसका असर ?

सपने में उल्लू और कौआ देखने से क्या होता है ? - What Happens When You See An Owl And A Crow In Your Dream?

 

सपनो में हमें अच्छा बुरा कुछ भी दिखाई देता है कभी हम सपनो में अलग अलग तरह के पंछी देखते है और हम समझ ही नहीं पाते की इसका क्या मतलब है और हमारे जीवन में क्या यह कोई संकेत दे रहा है तो आज हम आपको उल्लू और कौआ के सपने में देखने का मतलब विस्तार से बताते है।

 

सपने में उल्लू देखने का मतलब -Meaning To See Owl In Dreams

 

sapne-me-ullu-aur-kauwa-dekhne-se-kya-hota-matalab-aur-isaka-asar-dream-crow-owlउल्लू को लक्ष्मी माता का वाहन माना जाता हैं।उल्लू एक ऐसा पक्षी हैं जो ज्यादातर रात में ही दिखाई देता हैं. दिन में ये सोता हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि यही उल्लू आपको सपने में दिखाई दे तो इसका क्या मतलब होता हैं?

स्वप्न शास्त्र की माने तो सपने में उल्लू का दिखाई देना बहुत बड़ा अपशगुन होता हैं.सपने में उल्लू को देखने का मतलब हैं कि आपकी जिन्दगी में कुछ बुरा होने वाला हैं

लेकिन सपने में आपने उल्लू किस अवस्था में देखा हैं। उस रूप में आपको उस स्वप्न का फल मिलेगा। कई लोग सपने में उल्लू को देखने से ड़र जाते हैं। लेकिन घबराएं नहीं आज हम आपको बताते हैं की सपने में उल्लू को किस अवस्था में देखना शुभ और अशुभ माना जाता है।

सपने में स्वयं को उल्लू पकड़ते देखना - Seeing Yourself  Holding  An Owl In A Dream


उल्लू पकड़ते देखना सपना इस बात का संकेत देता है कि आपको धन का लाभ हो सकता हैं। और आप भविष्य में अपना खुद का करोबार खोल सकते हैं। और हो सकता है की जिन लोगों की शादी नही हुई उनकी शादी हो सकती हैं।

सपने में उल्लू को अपनी ओर आते हुए या खुद से दूर जाते देखना - In The Dream, See An Owl Coming Towards You Or Moving Away From Itself.

 

अगर सपने में उल्लू को अपनी ओर आते हुए दिखाई दे धन लाभ और अगर खुद से दूर जाता दिखे तो धन की हानि का संकेत माना जाता है।
और कई जगह उल्लू को खुद से दूर जाते हुए देखना घर में आग लग जाने का कारण या फिर चोरी हो जाने या व्यापार में घाटा होने का संकेत भी माना जाता है।

सपने में उल्लू को बैठे देखना - Dreaming Of A Sitting Owl

 

यह सपना इस बात का संकेत करता हैं। कि आपका स्वास्थ ख़राब हो सकता हैं। और आने वाले समय में आपको अपने परिवार के साथ ज्यादा रहना चाहिए। क्योकि आपके परिवार में कुछ अशुभ हो सकता हैं। इसलिए आपको सावधान रहना चाहिए।

सपने में उल्लू की पीठ देखना - In The Dream See Owl's back

 
उल्लू लक्ष्मी माता का वाहन होता हैं। इसलिए उल्लू कि पीठ देखना शुभ माना जाता हैं। यह सपना संकेत देता है कि आपको धन की प्राप्ति होने वाली हैं। या रूका हुआ धन वापस आने वाला हैं। और जिससे आपकी परेशानिया भी दूर हो सकती हैं। इसलिए यह सपना धन वर्षा का सूचक हैं।

क्या करना चाहिए सपने उल्लू दिखाई देने के बाद - What To Do After Seeing An Owl In A Dream

 

सपने में उल्लू दिखाई देने के लगभग 21 दिनों तक आपको काफी संभलकर रहना चाहिए। अपने आसपास आने वाले खतरे को पहले ही भाप लेने में समझदारी हैं


जानिए सपने में उल्लू और कौआ के दिखने का क्या है मतलब और इसका असर ?

 

 

सपने में कौआ देखने का मतलब - Meaning To See Crow In Dreams

 

कौआ अशुभ पक्षी माना जाता है,गरुण पुराण के अनुसार इसका संबंध मृत्यु के देवता यमराज से है इसलिए आमतौर पर यह मान लिया गया है कि कौआ अगर सपने में दिखे तो यह किसी अनहोनी का सूचक है।

sapne-me-ullu-aur-kauwa-dekhne-se-kya-hota-matalab-aur-isaka-asar-dream-crow-owlलेकिन हमेशा सपने में कौआ दिख जाने का मतलब अशुभ ही नहीं होता। और यह निर्भर करता है की आपने कौए को किस तरह से सपने में देखा है

क्युकी कुछ अवस्था में कौआ को सपने में देखना शुभ भी माना जाता है। तो जानते है सपने में कौआ के दिखने का मतलब और इसका असर ?

सपने में कौआ को कुछ चुराते हुए देखना - Seeing The Crow Stealing Something In The Dream

 

स्वप्न में कौआ को कुछ चुराते हुए देखना शुभ नहीं माना जाता है इसका मतलब होता है की आप किसी दुर्घटना में पड़ सकते है।


सपने में कौआ का पीछा करना - Chasing Crow In A Dream

 

यह भी एक अशुभ संकेत है इसके अनुसार आप जान कर भी कुछ गलत करने की कोशिश कर रहे है।

सपने में कौआ का ऊपर से नीचे की उड़ते हुए जाना- In The Dream Crow Up From Fly Down

 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में कौआ का ऊपर से नीचे की तरफ उड़ते हुए देखते है तो इसका मतलब होता है की आपके साथ कुछ बुरी चीजे होने वाली है।

 

सपने में स्वयं को कौआ के साथ देखना- Seeing You With A Crow In Your Dream

 

यह एक शुभ सपना है इसके अनुसार आप कुछ लाभकारी या जीवन में कुछ बड़ा निर्णय लेने वाले हैं।

 

क्या करना चाहिए सपने कौआ दिखाई देने के बाद - What To Do After Seeing A Crow In A Dream


कौआ शनिदेव का वाहन हैं यदि सपने में कौआ दिख जाए तो आपको शनिदेव के मंदिर जाकर उन्हें तेल अर्पित करना चाहिए

आपकी राय :-

आशा करता हूँ जानिए सपने में उल्लू और कौआ के दिखने का क्या है मतलब और इसका असर ? आपको पसंद आयी होगी नीचे दिए गए कमैंट्स बॉक्स में अपनी राय व्यक्त कीजिये और इसे अपने फेसबुक पेज, twitter, whatsup और अन्य सोशल साइट्स पर इसे शेयर करिये ।



यह भी पढ़ें:- 

जब स्वप्न में दिखाई दे मोर तो जाने क्या होगा आप पर असर



Tags:- सपने में उल्लू पकड़ना,सपने में उल्लू को मारना,रात में सफेद उल्लू देखना,उल्लू के दर्शन,सफेद उल्लू देखने का मतलब,कौआ का झुंड,सुबह सुबह कौआ देखना,कौआ का भोजन,सपने में कुआं देखना,सिर पर कौवा बैठने से क्या होता है,कौआ के बारे में जानकारी,डरावने सपने देखने का मतलब,कौवा क्या संकेत देता है |


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ