क्या है सपना ? कौन से सपने देंगे कैसा फल ? क्या करें जब बुरा सपना आए ?

kya-hai-sapana -kaun-se-sapane-denge-kaisa-phal,dream,swapn

सपना आखिर क्या है ? | What is Dream?


सपना आखिर क्या है ? सपना एक ऐसी अवस्था, जिसमे वास्तविकता का अनुभव होते हुए भी आप निद्रा अवस्था में होते है या इसको इस तरह समझे कि सपने आपकी सभी इच्छाओं, जिज्ञासाओं, लालसाओं का एक अन्तहीन काल्पनिक चित्रण है।

जब आप निद्रा अवस्था में होते है तब आपका अवचेतन मन ऐसे दृश्य दिखाता है कि जैसे आप जगे हुए हों और जो भी दिख रहा है, वह ही परम सत्य है,और आप उस काल्पनिकयता में खो जाते है और उस परिस्थिति के अनुसार परेशान और भयभीत हो रहे होते है।


सपने का धार्मिक और वैज्ञानिक आधार अलग अलग है|

kya-hai-sapana -kaun-se-sapane-denge-kaisa-phal-dream-swapn

 

सपने का वैज्ञानिक आधार
वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार निद्रावस्था में हर व्यक्ति को प्रीतिदिन दो या तीन बार सपने आते हैं।

जिसमे से कुछ सपनो की घटनाएँ कुछ लोगों को याद रहती हैं, तो कुछ लोग सपने की घटनाओं को भूल जाते हैं।

सपनों के विषय कई अलग अलग मत हैं। एक मत के अनुसार निद्रा से पूर्व मनुष्य की जो मानसिक स्थिति होती हैं अथवा वो जिस विषय के सन्दर्भ में सोच रहा होता है उसी से संबंधित सपने उसे दिखाई देते हैं।
उदाहरण के लिए यदि व्यक्ति सोते समय भूखा है, तो उसे भोजन के विषय में सपने दिखाई देंगे।

सपने का धार्मिक आधार
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर सपने का कुछ न कुछ महत्व और उनका अर्थ होता है|

सपने हमारे आने वाले भविष्य का आईना है, वो हमें आने वाली मुसीबत के लिए पहले से चेतावनी देते है।

हमारे ऋषि-मुनियों के अनुसार सपनों का आना ईश्वरीय शक्ति का वरदान है।

निद्रा की चतुर्थ अवस्था या रात्रि के अंतिम प्रहर में आए सपने व्यक्ति को भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं का पूर्वाभास कराते हैं।

कौन से सपने देंगे कैसा फल ? रात्रि के पहरों के अनुसार देखे गए सपनों का फल :-

kya-hai-sapana -kaun-se-sapane-denge-kaisa-phal-dream-swapn

  • 12 बजे से पूर्व देखा गया सपना मन की विकृति होने के कारण अर्थहीन होता है, इसलिए इसका कोई फल नहीं मिलता।
  • 12 बजे के बाद से 1 बजे तक के सपनों का फल 3 वर्ष के अंतर्गत मिलता है।
  • 1 बजे के बाद से 2 बजे तक के सपनों का फल 1 वर्ष के बीच प्राप्त होता है।
  • 3 बजे के बाद से प्रातः 4 बजे तक के सपनों का फल 6 महीने में मिलता है।
  • प्रात:4 बजे के बाद से 5 बजे तक देखे सपनों का फल 3 महीनों में फलदायक हैं।
  • प्रात: 5 बजे के बाद से 6 बजे ऐसे सपनों के फलीभूत होने का समय 1 महीना है।
  • प्रात: 6 बजे के बाद से आंख खुलने से तुरंत पूर्व के सपनो को भविष्यवाणी या भावी दर्शन कहा जाता है।

 

 धार्मिक आधार पर क्या करें जब बुरा सपना आए?

 

मत्स्य पुराण के अनुसार अगर आपको कोई बुरा सपना आए तो निम्न उपाय करने चाहिए…

अगर कोई बुरा सपना अपने देखा है तो आप सुबह उठते ही किसी को अपना बुरा सपना जरूर बता देना चाहिए।

इसके बाद स्नान कर के भगवान शिवजी का ध्यान करते हुए तुलसी के पौधे को जल देना चाहिए

और जल देते समय तुलसी के पौधे के सामने अपना बुरा सपना कह देना चाहिए।

यदि कोई बुरा सपना दिखाई दे,और नींद खुल जाये तो इसके पश्चात् फिर सोना नहीं चाहिए।

कहते है सुबह का देखा हुआ सपना सच होता है।

लेकिन सपने में देखी गई हर चीज, वस्तु,मनुष्य ,घटना का कोई न कोई गहरा रहस्य होता है|

उस सपने की घटना को समझकर जितने अच्छे से हम उसके मतलब को जानेगें उतना हम अपने अंदर की भावनाएं व् गहरे रहस्य को जान पायेंगें।

कई बार ये सपनों में दिखाई दिए दृशय हमें चिंता में भी डाल देते है।

सपने में हमारे द्वारा देखी गई हर घटना, और उसमें घटित हुए पात्र जैसे ,जानवर, इन्सान, भावनाएं, स्थल, हर चीज का मतलब होता हैं।

कभी-कभी सपनो में हमें स्वर्ग या नरक जैसा आभास होता है

इसके अलावा हजारो उदहारण भरे हुए है
कि अनेकों बार सपनो के माध्यम से हमें भविष्य में होने वाली शुभ या अशुभ घटनाओ का संकेत मिला है।

आपको कैसा लगा :-

हम अपने सपनों में वो देखते हैं जो दिनभर सोचा हो या कभी-कभी जो ना सोचो वैसे सपने भी आ जाते है. हर इंसान अपने सपनों के मतलब को जानना, समझना चाहता है

आप भी जरा याद करिये अपने सपनो को और थोड़ा जानने की कोशिश करिये अपने सपनो को जिससे आप भी अपने सपनो को थोड़ा समझ सके और यदि आपको मेरा यह आर्टिकल क्या है सपना ? कौन से सपने देंगे कैसा फल ? आपको पसंद आया हो नीचे दिए गए कमैंट्स बॉक्स में अपनी राय व्यक्त कीजिये |

इसे आप अपने फेसबुक , twitter,whatsup और अन्य सोशल साइट्स पर इसे शेयर करिये। 

 

यह भी पढ़ें:- 

क्या सच में सपने इतने रहस्यमय होते हैं ? 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ