आज के इस युग में नौकरी बहुत जरूरी है। हमारे देश के युवा शिक्षित और डिग्री होने के बाद भी बेरोजगारी की समस्या से परेशान है | कुछ को लोगो को नौकरी आसानी से मिल जाती है लेकिन, कुछ लोगो को कई बार मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिलती है। वैसे यदि मेहनत के साथ-साथ अगर भाग्य का साथ मिल जाए तो आपका सितारा जल्दी ही चमक सकता है और ज्योतिष की माने तो उसका भाग्य मनुष्य को बना सकता है। तो यदि आप ज्योतिष में विश्वास रखते है तो नौकरी पाने के लिए आसान उपाय (Naukri Pane Ke Upay) अवश्य आजमायें...
नौकरी पाने के आसान उपाय - Naukri Pane Ke Upay
आप नौकरी के लिए किसी परीक्षा या साक्षात्कार (इंटरव्यू ) में जाने से पूर्व एक नींबू लें और उसके ऊपर चारों दिशाओं में चार लौंग गाड़ दें। और 'ऊं श्री हनुमंते नम:' मंत्र का जाप 108 बार करें और फिर अपने पास रख लें। जब भी आप किसी परीक्षा या साक्षात्कार के लिए जाये ऐसा हर बार करें और नींबू को अपने साथ ले जाएं। शीघ्र ही आपको नौकरी मिल जाएगी।पक्षियों को आप रोजाना सात प्रकार के अनाजो को मिलाकर दाना डालें,सुबह-सुबह पक्षियों को दाना खिलाने से भी नौकरी मिलने में आ रही अड़चनें दूर होती हैं और नौकरी में सफलता प्राप्त होगी।
आप अपने घर में उड़ते हुए हनुमान जी का चित्र लगाए और बजरंग बली के उस चित्र के सामने नित्य हनुमान मंत्र - "ॐ हम हनुमते नमः" का 108 बार जप करे आप जल्दी ही शुभ समाचार मिलेगा।
मंगलवार को सुबह सूर्योदय के वक्त स्नान के बाद एक लोटे में जल व दो अगरबत्ती, पांच पताशे लेकर बरगद के वृक्ष के पास जाएं और पूरब दिशा की ओर मुख करके बरगद की जड़ में जल चढ़ाएं, अगरबत्ती जलाये इसके बाद बरगद का एक पत्ता घर तोडक़र ले आएं। घर आकर पत्ते पर जल छिडक़े एवं लाल चन्दन से "ॐ हनुमते नम:" लिखे। और हनुमान जी की फोटो या प्रतिमा के समक्ष शुद्ध घी का दीपक व अगरबत्ती जलाएं यह उपाय शुक्ल पक्ष के मंगलवार से शुरू करें।
जाने :- चेहरे पर तिल का मतलब
नौकरी पाने के आसान उपाय - Naukri Pane Ke Upay
साक्षात्कार के लिए जाते वक्त गाय को गुड़ चना अथवा आटे के पेड़े में गुड़ रखकर खिलाने से भी नौकरी मिलने की संभावनाएं प्रबल होती हैं। परन्तु याद रहे आपको स्वयं अपने हाथों से गाय को यह खिलाना है , तभी इसका फल आपको प्राप्त होगा ।साक्षात्कार वाले दिन प्रातः जल्दी उठ कर सूर्योदय से पूर्व पानी में हल्दी डाल कर स्नान करे और इसके बाद ११ दीप जला कर प्रभु का स्मरण कर अपने लिए प्रार्थना करे।
नौकरी के लिए महीने के प्रथम सोमवार को सफेद कपड़े में काले चावल बांध कर माता काली को अर्पित करें।आपकी मनोकामना जल्दी ही पूरी होगी।
नित्य स्नान करने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए, हनुमानजी को बल, बुद्धि और विद्या का देवता माना जाता है।
इंटरव्यू देने से पूर्व अपने से बड़ो का आशीर्वाद लेकर और घर से दही और शक्कर खाकर निकलें। घर से बाहर निकलते समय अपना दायां पैर पहले आगे रखें।
शुक्ल पक्ष में हल्दी की 7 साबुत गांठें, 7 गुड डलियां, और एक सिक्का लेकर इन सबको किसी पीले कपड़े में लें और उस वस्त्र को बिना किसी को बताए रेलवे लाइन के दूसरी तरफ फेंक दे आपको निश्चित सफलता प्राप्त होगी।
हर सोमवार को भगवन शिव जी के मंदिर जाकर शिवलिंग पर मीठा कच्चा दूध और साबुत चावल चढ़ाएं और फिर भगवान शिव के सामने मनचाही नौकरी पाने की मनोकामना मांगे, ज्योतिष के अनुसार ऐसा करने से भगवान शंकर शीघ्र ही आपकी इच्छा पूरी करेंगे।
जाने :- जब स्वप्न में दिखाई दे मोर तो जाने क्या होगा आप पर असर
नौकरी पाने के आसान उपाय - Naukri Pane Ke Upay
सरकारी नौकरी पाने के आसान और अचूक उपाय
१) सोना और ताम्बा को बराबर मात्रा में मिलाकर एक अंगूठी बनवाएं और इस अंगूठी को रविवार दोपहर को दाहिने हाथ की अनामिका (छोटी ऊँगली में )अंगुली में धारण करें।२) लगातार ११ रविवार तक जल में रोली मिलाकर प्रतिदिन प्रातः काल सूर्य भगवान को जल अर्पित करें और जल चढाने के बाद बर्तन में बची हुई रोली को माथे और कंठ पर भगवान सूर्य का स्मरण करते हुए लगाए।
३) सरकारी नौकरी पाने के लिए आप एक नींबू को चार हिस्से में काटकर शाम के समय किसी सुनसान चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में एक -एक करके फेंक दे और बिना पीछे मुड़े वापिस घर आ जाए। इस टोटके के करने से नौकरी में आने सभी अड़चने दूर होने लगती है।
४) प्रत्येक शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाये और नित्य पीपल के पेड़ में जल चढ़ाये।सरकारी नौकरी पाने में यह उपाय काफी कारगर है।
५) सरकारी नौकरी पाने के लिए आपको किसी भी दिन किसी को बताए बिना जिस कुंए में पानी हो उसमे थोडा दूध डाले।
अवश्य पढ़े :- सपने में रंग देखना
नौकरी पाने के आसान उपाय - Naukri Pane Ke Upay
मेडिकल, डॉक्टर या शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी पाने के आसान और अचूक उपाय
मेडिकल, डॉक्टर या शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी पाने के लिए भगवान शिव जी ( शिवलिंग ) को नित्य प्रातः जल चढ़ाये।
चांदी का कड़ा अथवा चांदी का छल्ला सोमवार को धारण करें।
काली वस्तुओ का दान किसी गरीब व्यक्ति को करें।
नौकरी पाने के आसान उपाय - Naukri Pane Ke Upay
बैंक, मार्केटिंग, या मैनेजमेंट की नौकरी आसान और अचूक टोटके (उपाय)
एक ओनेक्स रत्न की अंगूठी चांदी में बनवाकर बुधवार शाम को कनिष्ठा अंगुली में धारण करें |अगर आप बैंक, मार्केटिंग, या मैनेजमेंट की नौकरी के लिए प्रयत्नशील है तो भगवान गणेश जी को प्रतिदिन नित्य प्रातः ३ बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं एक लड्डू आप खुद खा लें और बाकी दो लड्डू को लोगों में बाँट दें।
भगवान् गणेश सभी विघ्नो को हरने वाले देव है इसलिए उनका स्मरण करना सफल होने के लिए अत्यंत जरूरी है।
नौकरी पाने के आसान उपाय - Naukri Pane Ke Upay
नौकरी पाने के आसान उपाय के माध्यम से आप किसी भी कारण से आने वाली कठिनाइयों को ,समस्याओ को दूर कर सकते परन्तु यह भी सत्य है की बिना परिश्रम के कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है इसलिए यदि आप परिश्रम और इन उपायों को करेंगे तो आपको निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी।





