सपनो की दुनिया बड़ी ही रंग बिरंगी होती हैं और हर कोई इस रंग बिरंगी दुनिया में अपने आप को चमकता हुआ देखना चाहता है। तो क्या सच में हर रंग इतना ही अच्छा होता है।जितना आप सोचते है। तो आइये इस सपनो की दुनिया में जहाँ हर रंग कुछ कहता है। बस आपको समझने की जरुरत है। चलिए इस रंगो की दुनिया में और आपको बताते है सपने में रंग देखने का मतलब क्या होता है ? सपने में रंग देखना- Sapne Mein Rang Dekhana
सपने में रंग देखना- Sapne Mein Rang Dekhana - Color Dream Interpretation In Hindi
सपनो में हम क्या देखते है प्रायः यह बहुत हद तक आपके मन में चल रहे विचारो पर भी निर्भर करता है। सपने भविष्य में होने वाली घटनाओ के सूचक होते है। अतः सपने को समझना भी अत्यंत आवश्यक है क्योंकि हर रंग का मतलब सपनो में अलग अलग होता है तो जानते है सपने में रंग देखना- Sapne Mein Rang Dekhna in Hindiसपने में रंग देखना -Sapne Mein Rang Dekhna
सपने में लाल रंग देखना - Sapne Mein Lal Rang Dekhna - Red Colour
लाल रंग सपने में दिखाई देना नकारात्मकता का संकेत माना जाता है।परिवार में अनेक प्रकार की परेशानियां आ सकती हैं।
आपको आने वाले समय में व्यापार में भी नुकसान हो सकता है।
स्वास्थ्य संबंधी परेशानिया भी हो सकती है इसलिए ऐसे सपने देखने के बाद आपको सावधान रहना चाहिए। लाल रंग प्रायः खतरे का रंग माना जाता है अतः अगर आप सपने में लाल रंग देखते है तो इस बात का संकेत देता है कि आने वाले समय में आपके जीवन में बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है।
सपने में लाल रंग की कोई कपड़ा वस्तु, या खून दिखाई देना
अगर आप सपने में ऐसा कुछ देखते है तो स्वप्नशात्र के अनुसार भविष्य में कोई बीमारी, लड़ाई-झगड़े ,धोखेबाजी,जैसी परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है।स्वयं को लाल रंग के कपड़े पहने सपने में देखना
यह एक अशुभ सपना है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार इस सपने का संकेत केवल हानि की ओर हैं।इस सपने के प्रभाव से खर्चो में अधिकता हो सकती है।
सपने के प्रभाव के कारण आपको धन हानि ,धन व्यय या धन सम्बन्धी धोखा मिल सकता है।
अतः आप अगर इस तरह का सपना देखता है तो आपको सहज रहने की जरुरत है।
अवश्य पढ़े :- जब स्वप्न में दिखाई दे मोर तो जाने क्या होगा आप पर असर
सपने में रंग देखना -Sapne Mein Rang Dekhna
सपने में काला रंग देखना - Sapne Mein Kala Rang Dekhna - Black Colour
यदि आप सपने में कला काला रंग देखते है तो यह अशुभ माना जाता है। यह रंग नकारात्मक का प्रतीक है। अगर आप काला रंग सपने में देखते है । तो इसके प्रभाव के कारण आपकोशोक,
अस्वीकृति,
द्वेष,
भय,
चिंता,
असंतोष,
अपराध,
मंदी
आदि समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है।
सपने में काले रंग के कपड़े दिखाई देना
किसी व्यक्ति को यदि आपको सपने में काले रंग के कपड़े दिखाई देते हैं। तो स्वप्नशास्त्र के अनुसार आपको कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है।यह सपना इस बात का भी संकेत देता है कि यदि आप किसी जगह कार्यरत है। तो आपको किसी प्रकार का कलंक लग सकता है। या किसी परेशानियों का सामना करना पड सकता है।
सपने में रंग देखना -Sapne Mein Rang Dekhna
सपने में भूरा रंग देखना - Sapne Mein Bhura Rang Dekhna - Brown Colour
स्वप्न में भूरा रंग देखना शुभ मन जाता है। यह रंग स्वार्थ-साधन, व्यावहारिकता, रूढ़िवाद का प्रतीक माना जाता है।यदि आप सपने में भूरा रंग देखते है। तो स्वप्नशास्त्र के अनुसार आपके जीवन में सुधार हो सकता है। ओर जीवन में चली आरही परेशानियों का भी अंत हो सकता है।
सपने में रंग देखना -Sapne Mein Rang Dekhna
सपने में जामुनी रंग देखना - Sapne Mein Jamuni Rang Dekhna - Purple Colour
अवश्य पढ़े :- स्वप्न में उल्लू देखना।
सपने में रंग देखना -Sapne Mein Rang Dekhna
सपने में गुलाबी रंग देखना - Sapne Mein Gulabi Rang Dekhna - Pink Colour
वैसे तो गुलाबी रंग प्यार ,ख़ुशी ,स्नेह ओर दया का प्रतीक समझा जाता है। और यह शुभ संकेत देता है।यदि आप सपने में गुलाबी रंग से दूर जाते हुए देखते है तो माता-पिता को किसी वजह से कोई परेशानी हो सकती है।
यदि आप अपने आप को सपने में गुलाबी पुष्प ,गुलाबी कपडे से अथवा गुलाबी वस्तुओ से घिरा हुआ देखते है। तो आपके जीवन में प्यार की शुरुआत हो सकती है।
सपने में रंग देखना -Sapne Mein Rang Dekhna
सपने में नीला रंग देखना - Sapne Mein Neela Rang Dekhna - Blue Colour
नीला रंग तीव्र अध्यात्म और भाग्य से संबंध रखता है । यह रंग सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।नीला रंग विश्वास,
स्वास्थ्य,
विचार,
दयाभाव की तरफ सकारात्मक संकेत देता है।
आध्यात्मिक मार्गदर्शन( Blue Colour In Dream)
स्वप्न में आपको नीले रंग की कोई चीज या नीले रंग का तालाब दिखाई देता है, तो स्वप्नशास्त्र के अनुसार यह भविष्य में आध्यात्मिक मार्गदर्शन और आशा का संकेत है।सपने में रंग देखना -Sapne Mein Rang Dekhna
सपने में गोल्डन रंग देखना - Sapne Mein Golden Rang Dekhna - Golden Colour
गोल्डन रंग शुभ रंग माना गया है।यदि आप सपने में गोल्डन रंग देखते है तो यह धन लाभ का संकेत देता है।यदि आप सपने में गोल्डन रंग की कोई वस्तु भी देखते है तो भी आपके जीवन धन लाभ और समृद्धि का संकेत मिलता है।यह भी पढ़ें:- हिन्दू धर्म में जन्म को शुभ और मौत को अशुभ क्यों माना जाता है ?
सपने में रंग देखना -Sapne Mein Rang Dekhna
सपने में सफेद रंग देखना - Sapne Mein Safed Rang Dekhna - White Colour
सफेद रंग को वैसे तो शांति का प्रतीक माना जाता है । सफेद रंग को सपने में देखने से सुख और शांति में बढ़ोतरी होती है।यदि आप सपने में खुद को किसी सफेद वस्त्र से या फिर सफेद रंग, सफेद फूल,और सफेद बादलों में घिरा हुआ देखता है, तो आप समझ लीजिये की जीवन में कुछ नया और अच्छा हो सकता है।
सपने में सफेद वस्त्रो का दिखना
अगर आप स्वप्न में सफेद वस्त्रो का देखते है। तो यह व्यक्ति की शादी का संकेत देता है।
सपने में रंग देखना -Sapne Mein Rang Dekhna
सपने में हरा रंग देखना - Sapne Mein Hra Rang Dekhna - Green Colour
स्वप्नशास्त्र के अनुसार थोड़ा हल्का हरा रंग प्यार और प्रेरणा का संकेत देता है।सपने में हरे रंग का खेत अत्यंत शुभ माना जाता है।
यदि आप सपने में हरे रंग की वस्तु या अपने आप को हरे वस्त्रो में देखते है। तो आपको धन की प्राप्ति एवं कार्यक्षेत्र में उन्नति हो सकती है।
सपने में रंग देखना -Sapne Mein Rang Dekhna
सपने में पीला रंग देखना - Sapne Mein Pila Rang Dekhna - Yellow Colour
स्वप्नशास्त्र के अनुसार यदि आप पीले रंग को सपने में देखते है। तो यह रंग नई जिम्मेदारियों और आपके मन की बात को बताता है।और यदि आप सपने में पीले रंग का पशु , वस्त्र या कोई वस्तु दिखाई देती है, तो उसका मतलब है कि आप अपने साथ भविष्य में होने वाली घटनाओं से अवगत हैं।
आपकी राय
आशा करता हूँ कि आपकी रंगो से सम्बंधित सपनो के बारे में पूरी जानकारी आपको मिल गयी होगी।आप अपनी राय इस विषय पर "सपने में रंग देखना- Sapne Mein Rang Dekhna" पर नीचे कमेंट बॉक्स में शेयर कर सकते है।
अगर आपको यह पसंद आया हो तो इसे अन्य लोगो के साथ फेसबुक ,व्हाट्सप, एवं अन्य सोशल साइट्स पे शेयर कर सकते है।











1 टिप्पणियाँ
Gud job , jankari acchi lagi
जवाब देंहटाएं