चेहरे पर तिल का मतलब- Mole On Face Meaning

Chehre-Pe-Til-Ka-Matlab-Mole-On-Face-Meaning

मानव शरीर पर तिल , लहसन ,और बहुत सारे निशान जन्म से ही शरीर पर (Birth Mark) होते है। और यह समय के साथ-साथ नये आते रहते है। और कुछ पुराने हट भी जाते है। लेकिन ज्योतिष में इन तिलो ,मस्सो ,लहसन का कुछ न कुछ महत्व होता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार तिल और अन्य निशान मानव जीवन के कई रहस्यों से पर्दा उठाते हैं। तो आइये समझते है विस्तार से चेहरे पर तिल का मतलब- Mole On Face Meaning ..

तिल- Mole In Hindi


शरीर के अलग अलग अंगों पर हम काला या लाल सा बिंदू देखते हैं जिसे हम तिल कहते है।तिल मानव शरीर के किसी भी अंग पर हो सकता है। कुछ तिल जन्म के साथ ही शरीर पर होते है, तो कुछ जन्म के बाद कभी भी उत्पन्न और गायब हो जाते है। आज के युग में कुछ महिलाये अपने सौन्दर्य को बढ़ाने के लिए अप्राकृतिक तिल बनवाती है। तो कुछ महिलाये अपने तिलो को हटवाती है । लेकिन ज्योतिष के अनुसार ऐसा करना कष्टप्रद अथवा बुरा परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। तो एक बार ऐसा करने से पूर्व ज्योतिष सलाह लेना उचित होता है।

चेहरे पर तिल- Mole On Face In Hindi

पुरुषो के चेहरे पर तिल हो अथवा महिलाओ के चेहरे पर तिल प्रायः चेहरे में तिल अत्यंत सुन्दर लगता है। चेहरे पर  तिल  होना केवल सुंदरता को  ही नहीं दर्शाता अपितु उसके भाग्यशाली होने का प्रमाण भी देता है। सामुद्रिक शास्त्र में तिल के बारे में विस्तार से बताया गया है। आज हम आपको चेहरे के हर भाग में तिल होने का मतलब विस्तार से समझायेंगे।


होठों पर तिल - Mole On Lips In Hindi 

Chehre-Pe-Til-Ka-Matlab-Mole-On-Face-Meaning


होठों पर तिल कामुकता का प्रतीक है। अर्थात जिन स्त्रीयो के होठों पर तिल  होते हैं वह बहुत रोमांटिक होती हैं। और उनमें काम की भावना अधिक होती है।

होंठ पर तिल वाले व्यक्ति बहुत ही रोमांटिक हृदय के होते हैं। दूसरे शब्दों में कहे तो बहुत ज्यादा प्रेमी स्वभाव का होना 

कुछ लोगों के ऊपर वाले होंठ के दाहिने हिस्से पर तिल होता है, उनका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा और सुखमय होता है।

जिन लोगो के होंठ के बायीं ओर तिल होता है। उन लोगो का वैवाहिक जीवन समस्याओ से घिरा होता है।

अगर यदि होंठ के नीचे तिल है तो उन लोगो पर आर्थिक तंगी अर्थात हमेशा गरीबी छाई रहती है।

जिन लोगों के होंठ के ऊपर बाएं हाथ की ओर तिल हो तो वे अपनी संतान से बहुत प्रेम करने वाले होते हैं।

ऐसे लोग विश्वासपात्र भी होते हैं और इनकी उदारता के कारण घर-परिवार में सुख और समृद्धि का वातावरण रहता है।


नाक पर तिल - Mole On Nose


जिन लोगो के नाक पर तिल होता है ऐसे लोग बहुत ही अनुशासित होते है।

यह अपने करियर को लेकर बहुत ही सहज होते है।

नाक पर तिल वाले व्यक्ति ( पुरुष की नाक पर तिल ) सफलता के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

नाक पर तिल वाले अपने जीवन से बहुत अधिक प्यार होता है।

नाक पर तिल वाले व्यक्ति प्रतिभा संपन्न और सुखी होते है।

प्रायः ऐसे व्यक्ति विदेशो में और मार्केटिंग के क्षेत्र में अधिक कामयाब होते हैं।

नाक पर मौजूद तिल होने की वजह से ऐसे लोग खूब यात्राएं भी करते है।

नाक के नीचे तिल का होना बताता है कि व्यक्ति के बहुत सारे चाहने वाले है।

तिल होने के कारण प्रेम संबंध में कुछ परेशानियां भी हो सकती हैं।

नाक के प्रारंभिक स्थान पर ठीक बीच में तिल यदि किसी व्यक्ति के तिल होता है। तो ऐसे व्यक्ति कोई भी काम को रचनात्मक ढंग से करना पसंद करते हैं।

जिन लोगों के नाक के पास ओर दाईं आंख के नीचे तिल होता है,ऐसे लोग रहस्यमयी स्वभाव  वाले होते हैं। इन्हें समझना काफी मुश्किल होता है।

जिन लोगों के नाक के पास ओर बाईं आंख के नीचे तिल होता है,ऐसे लोग दूसरे लोगों से जलने वाले हो सकते हैं। यह लोग खुद के बारे में अधिक सोचते हैं।

नाक पर तिल वाले लोग झगड़ालू स्वभाव के होते है । 

महिलाओ के नाक (Mole On Women Nose) पर तिल होना उनके सौभाग्यशाली होने का भी प्रतीक है।

नाक के दायी ओर तिल होने पर महिलाये शांत और एकांत प्रवृत्ति की होती है।


भौंहों पर तिल, आइब्रो पर तिल ( Mole On Eyebrow)



भौंहों के बीच में तिल को अत्यंत शुभ माना जाता है।

जिन व्यक्तियों के भौंहों ( पुरुष की भौंहों ) के बीच में तिल होता है वह बहुत बुद्धिमान होता है।

ऐसे लोग अपनी बुद्धि से कार्यों में सफलता और पैसा प्राप्त करते हैं।

यदि दोनों भौहों पर तिल हो तो जातक को अकसर यात्रा करनी पड़ती है ।

दाहिनी भौहों पर तिल सुखमय होता है।

बायीं भौहों पर तिल दुखमय दांपत्य जीवन का संकेत देता है।

यदि किसी महिला के भौंहों के बीच में तिल होता है, तो उसे अपने जीवन में सभी सुख ओर सुविधाएं प्राप्त होती है।

ऐसी महिलाओं को कभी आर्थिक परेशानियां नहीं होती है।

माथे पर तिल - Mole On Forehead 


सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि माथे पर तिल है तो आप शुरुआत में खूब संघर्ष करेंगे। 

माथे पर तिल संघर्ष के बाद धनवान बनाता है। 

जिनके माथे के बाएं हिस्से में तिल होता है,उन्हें अधिक धन खर्च ( फिजूलखर्ची ) करने की आदत होती है।

बायीं तरफ का तिल घोर निराशापूर्ण जीवन का सूचक भी हो सकता है।

जबकि जिनके माथे के दाहिने हिस्से में तिल होता है उनकी आर्थिक स्थिति काफी सुदृढ़ होती है।

ललाट पर दाहिने तरफ का तिल किसी विषय विशेष में निपुणता का भी प्रतीक माना जाता है।

किसी महिला के भौंहों के बीच में तिल  होता है, तो उस महिला को विदेश जाने के काफी अवसर मिलते है।

भौंहों के बीच में तिल वाली महिलाये  बड़े ही आत्म विश्वास के साथ अपनी जिंदगी बिताती है।


गाल पर तिल- Mole On The Cheek

Chehre-Pe-Til-Ka-Matlab-Mole-On-Face-Meaning

गालों पर तिल का होना आपको अधिक आकर्षित बनाता है इसके साथ गाल पर तिल होने से और भी फायदे और नुकसान भी होते है।


दाएं गाल पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि दाएं गाल पर तिल हो तो ऐसे लोग धनवान होते है।

जिन जातको के दाहिने गाल की हड्डी पर तिल होता है, वे ज्यादाभावुक होते हैं, और भावनाओं के कारण परेशानियों में भी फंस सकते हैं।

दाहिने गाल पर तिल वाले व्यक्ति अधिक कामुक होते है।

ऐसे व्यक्तियो के समय-समय पर प्रेमी या जीवन साथी से मतभेद होते रहते हैं।

बाएं गाल पर तिल


बाएं गाल पर तिल होने पर लोग अधिक खर्चीले होते है।

जिनके बाएं हाथ की तरफ गाल की हड्डी पर और कान से थोड़ी दूरी पर तिल होता है, उन जातको की  बौद्धिक क्षमता बहुत अच्छी होती है। 

ऐसे लोगो को एक जैसा जीवन पसंद नहीं होता हैओर समय-समय पर जीवन में बदलाव लाना इन्हें पसंद होता है।

जिनके बाएं हाथ की ओर गाल की हड्डी पर और कान के ठीक पास में तिल होता है, ऐसे जातको को समझना बहुत मुश्किल होता है। 

प्रायः ऐसे लोग अच्छे योजनाकार होते हैं।

बाएं गाल पर तिल शुभ नहीं माना गया है, ऐसा होने पर गृहस्थ जीवन में धन का अभाव रहता है।

कान पर तिल- Mole On Ears In Hindi


पुरुष की दायिनी कनपटी पर तिल होना शीघ्र विवाह और रूपवती पत्नी के होने का संकेत देता है |

पुरुष के कान पर तिल व स्त्री के कान पर तिल होने पर यह मध्यम आयु का संकेत माना जाता है।

तिल का कनपटी के किसी भी तरफ मौजूद होना अनपेक्षित धन और यश का चिन्ह है|

स्त्री के कनपटी पर तिल आँख के ऊपरी हिस्से के करीब होता है तो महिला के महान और सकारात्मक होने के व्यक्तित्व को दर्शाता है |



जाने :- जब स्वप्न में दिखाई दे मोर तो जाने क्या होगा आप पर असर


आंख पर तिल- Mole On Eye 


यदि दाहिनी आंख के कोने पर तिल है तो ऐसे जातक बहुत भावुक होते है।

ऐसे लोग दूसरों से जलन रखने वाले भी हो सकते हैं।

बायीं आंख पर पुरुष के तिल है तो उनके दांपत्य जीवन में परेशानी रहेगी।

यदि तिल नीची पलक की तरफ है तो ऐसे जातको के जीवन में काफी समस्याओं का सामना अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए करना पड़ता है।

दायीं आंख पर तिल स्त्री या पत्नी से मेल होने का संकेत देता है।

बायीं आंख पर तिल स्त्री या पत्नी से विवाद और बिछडऩे का सूचक है।


आंख की पुतली पर तिल-Mole On The Pupil Of The Eye


ऐसे लोग जिनकी पुतली पर तिल होता है वह लोग सामान्यत: भावुक होते हैं।

यदि तिल दायीं पुतली पर हो तो व्यक्ति उच्च विचारों वाला होता है।

बायीं पुतली पर तिल वाले लोगो के विचार कुत्सित होते हैं।

आंख की पलकों पर तिल-Mole On The Eyelids


आंख की पलकों पर तिल वाले जातक संवेदनशील होते है।

दायीं पलक पर तिल वाले बायीं वालों जातको की अपेक्षा अधिक संवेदनशील होते हैं।

जिन लोगों की दाहिनी आंख की पलक पर तिल होता है, ऐसे जातक बौद्धिक क्षमता के मामलों में अन्य लोगों से काफी आगे होते हैं।

ऐसे जातको को बुद्धि संबंधित कार्य करने में काफी आनंद मिलता है।

दाढ़ी पर तिल- ठुड्डी पर तिल- ठोडी पर तिल होना-Mole On The Chin

Chehre-Pe-Til-Ka-Matlab-Mole-On-Face-Meaning

दाढ़ी (चिन) पर बाएं हाथ की तरफ तिल हो तो व्यक्ति धर्म क्षेत्र में रुचि रखने वाला होता है।

ऐसे जातक भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर भी आकर्षित होते हैं।

ठोडी पर तिल होना इस ओर संकेत देता है कि आपका अपने जीवनसाथी से गहरा प्रेम रहेगा।

पुरुषों की ठोडी पर तिल होना महिलाओं के प्रति आकर्षण को भी दर्शाता है।

अगर किसी जातक की चिन यानी ठुड्डी पर तिल होता है तो ऐसे जातकों को साहसी, भाग्य संपन्न और समाज में मान-सम्मान पानेवाला माना जाता है।

आपकी राय


चेहरे पर तिल का मतलब में सभी तरह के चेहरे के तिल के संबंध में आपको यह जानकारी कैसी लगी। आप अपनी राय कमेंट बॉक्स में दे सकते है। और आप इसे अन्य सोशल साइट्स पर भी शेयर कर सकते है।

यह भी पढ़ें:-
 
हिन्दू धर्म में जन्म को शुभ और मौत को अशुभ क्यों माना जाता है ?

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)